विविध

इस बैंक में गार्ड की बंदूक से चली गोली, महिला के पैर में जा लगी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट (Balaghat) जिले में बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) की बड़ी लापरवाही सामने आई है. सफाई करते समय सुरक्षाकर्मी की बंदूक से अचानक गोली चल गई। गोली लगने से एक महिला घायल हो गई। अचानक चली गोली से बैंक और आसपास में अफरा-तफरी मच गई। घायल महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

बालाघाट के बैंक ऑफ इंडिया में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बैंक में डीबीटी कराने पहुंची महिला को पैर में गोली लग गई। बताया जा रहा कि गार्ड बंदूक को साफ कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई। जिससे वहां मौजूद एक महिला को गोली जा लगी और वो घायल हो गई।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची ने माहिला को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना के वक्त बैंक में और भी महिलाएं मौजूद थी। मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। पुलिस ने गार्ड को हिरासत में लेकर बंदूक को कब्जे में ले लिया है। वहीं गार्ड से पूछताछ की जा रही है।

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button