कैदी ने जेल में की खुदकुशी, मृतक पर दुष्कर्म का था आरोप,सुसाइड नोट में लड़की की फोटो लगा कर लिखी ये बात….

जांजगीर,चांपा 9 अप्रैल 2023: छग. के जांजगीर चांपा से एक बड़ी खबर आ रही है।यहाँ जिला जेल में बंद कैदी ने फाँसी लगा लिया है। जिसके पूरे जेल प्रबंधन में हड़कंप है।बताया जा रहा है की कैदी को 376 मामले में बीते 5 अप्रैल को कोर्ट ने 20 साल का सजा सुनाया था।
मृतक का नाम बनवारी लाल कश्यप उम्र 24 वर्ष ग्राम खैरा निवासी बताया जा रहा है।बताया जा रहा है की मृतक कैदी पर 2022 में नाबालिक ने लगाया दुष्कर्म के आरोप था। वहीं शव को पोस्टमार्डम के लिए ज़िला अस्पताल में भेजा गया है।
पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा का रहने वाला 24 वर्षीय बनवारी कुमार कश्यप दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद था। उसे 5 अप्रैल को पॉक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश खिलावन राम रिगरी की अदालत से 20 साल की सजा हुई थी। नवागढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की की गुमशुदगी 25 मार्च 2022 नवागढ़ थाने में दर्ज करवाई गई थी।
लड़की की तलाश में जुटी पुलिस ने 8 अप्रैल 2022 को लड़की के मिलने के बाद उसका बयान दर्ज किया था। बयान के आधार पर शादी का झांसा देकर नाबालिक को भगाने व दुष्कर्म पर अपहरण व दुष्कर्म की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। बताया जाता है कि बनवारी उसे भगा कर लखनऊ ले गया था।
15 मई 2022 को नवागढ़ पुलिस ने पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा से आरोपी युवक बनवारी कुमार कश्यप को गिरफ्तार किया था। तब से वह न्यायिक रिमांड पर सजा काट रहा था।
https://googleads.g.doubleclick.net/pagead/ads?client=ca-pub-3377086153912896&output=html&h=391&slotname=8503712296&adk=3984946716&adf=796031813&pi=t.ma~as.8503712296&w=375&lmt=1681106781&rafmt=11&format=375×391&url=https%3A%2F%2Fchhattisgarhnow.com%2F%3Fp%3D1700&fwr=1&wgl=1&dt=1681106779895&bpp=3&bdt=359&idt=387&shv=r20230405&mjsv=m202304060101&ptt=9&saldr=aa&abxe=1&cookie=ID%3Dd7f036ecb81be841-22091dcffadc00cf%3AT%3D1680741795%3ART%3D1680741795%3AS%3DALNI_MbFPMHZo5v8i6MrEnev8cscmlNq7g&gpic=UID%3D00000becd9d40ffd%3AT%3D1680741795%3ART%3D1681105825%3AS%3DALNI_MZE5CqGIHMqwAhRXiNzYjfM_GCJjA&prev_fmts=0x0%2C375x312%2C375x312%2C375x312&nras=1&correlator=5408929235154&frm=20&pv=1&ga_vid=2065333110.1681105822&ga_sid=1681106781&ga_hid=988414410&ga_fc=1&rplot=4&u_tz=330&u_his=1&u_h=812&u_w=375&u_ah=812&u_aw=375&u_cd=32&u_sd=3&adx=0&ady=3393&biw=375&bih=634&scr_x=0&scr_y=0&eid=44788086%2C44759927%2C44759876%2C44759837%2C31073710&oid=2&pvsid=3973323933991398&tmod=999503839&nvt=1&fc=1920&brdim=0%2C0%2C0%2C0%2C375%2C0%2C375%2C812%2C375%2C634&vis=1&rsz=%7C%7CoeEbr%7C&abl=CS&pfx=0&fu=128&bc=31&ifi=5&uci=a!5&btvi=3&fsb=1&xpc=1Gqh0L86Wj&p=https%3A//chhattisgarhnow.com&dtd=1258
मामले का ट्रायल पॉक्सो अदालत के विशेष न्यायाधीश खिलावन राम रिगरी की अदालत में चल रहा था। जहां 5 अप्रैल 2023 को प्रकरण की सुनवाई करते हुए आरोपी बनवारी कुमार कश्यप के खिलाफ दोष सिद्ध पाते हुए 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई थी। जहां कल शनिवार की रात बनवारी कश्यप ने बैरक नंबर 10 के ऊपर बनी खिड़की में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर एसडीएम, तहसीलदार के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची मिली।
जानकारी के अनुसार युवक के पास से एक लड़की की फोटो और सुसाइड नोट भी बरामद हुई है। मिली जानकारी के जिसमें उसने लिखा है कि जितना गुनाहगार मैं हूं उतना ही गुनाहगार तुम भी हो, प्यार एक तरफा नहीं होता है। युवक ने आगे लिखा है कि मैं लड़की से बहुत प्यार करता था, पर मुझे 20 साल की सजा हो गई। जबकि मेरी उम्र ही 24 साल है।
जेल के सूत्रों के अनुसार शनिवार शाम कैदियों की गिनती के दौरान दस नंबर की बैरक में एक कैदी कम पाया गया। तलाशी के दौरान वह फंदे से लटकता हुआ मिला। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि 5 अप्रैल को सजा हुई तो बनवारी सही सलामत था फिर अचानक 8 अप्रैल की रात उन्हें जिला अस्पताल आने की सूचना दी गई। जब हम वहां पहुंचे तो पता चला कि बनवारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घर वालों ने आरोप लगाया कि जेल जैसी सुरक्षित जगह में बनवारी का फांसी लगाना संदेहास्पद है उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
वही बताया जा रहा है कि आरोपी जेल में हमेशा गुमशुम रहता था और किसी से कुछ बात नहीं करता था। सजा होने के बाद उससे मिलने कोई नहीं आया था। उसके पास फोटो कैसे आया जो जांच का विषय है। मृतक का पोस्टमार्टम जिला हॉस्पिटल में कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में की जा रही है जिसकी फोटोग्राफी भी करवाई जा रही है।