विविध

गर्लफ्रेंड की इस हवस ने बनाया लूटेरा, मामलें में छह आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। गर्लफ्रेंड को आईफोन दिलाने के लिए लूट की घटना को अंजाम देने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ा है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 6 सोने की चेन जब्त की है, जिसकी कीमत 3 लाख 50 हजार बताई जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में कई वारदातों का खुलासा हो सकता है। दरअसल, इंदौर की विजय नगर पुलिस ने सुनसान इलाकों में बुजुर्गों के साथ लूट की वारदात करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी आदतन अपराधी हैं। थाना प्रभारी रविंद्र गुर्जर ने बताया कि वैसे तो आरोपी मजदूरी और मिस्त्री का काम करते हैं।

लेकिन अपनी गर्लफ्रेंड को आईफोन दिलाने के लिए लूट की घटनाओं को भी अंजाम देते थे। आरोपियों ने 12 वारदातों को अंजाम देना कबूला है। 6 वारदात विजय नगर थाना क्षेत्र में ही की है। इसके अलावा इंदौर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में और वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम अभिषेक उर्फ गब्बू , कालू जैनवाल, सुधांशु गुप्ता, नौशाद, लोकेश और सेलेश है। आरोपियोंं से चार दोपिया वाहन भी बरामद हुए हैं। पुलिस का मानना है पूछताछ के बाद और भी वारदातों का खुलासा हो सकता है। 2 आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button