छत्तीसगढ़

ट्रक ने आटो को मारी टक्कर, 7 घायल

महासमुंद, झलप के छिपलावन में रहने वाले 8-10 लोग एक आटों में सवार होकर गुरुदर्शन के लिए मंदिर जा रहे थे। तभी अचानक NH 53 हाइवे झलप जंगल के करीब मंगल ढाबा के पास आटों को अज्ञात ट्रक ने ठोकर मार दी । आटो में सवार 7 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।जिसमे से 3 लोग की गंभीर बनी हुई है। घायलों को पिथौरा के अस्पताल भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना NH 53 हाइवे झलप जंगल के करीब मंगल ढाबा के पास सुबह 4.30 बजे की बताई जा रही है। छिपलावन गांव के 8-10 लोग ऑटो पर सवार होकर सभी लोग मंदिर दर्शन को जा रहे थे। इसी दौरान ऑटो को एक भारी वाहन ट्रक ने टक्कर मार दी।हादसे में 2 पुरुष और 3 महिला समेत कुल 7 लोग घायल हो गए। सभी लोग ऑटो पर सवार होकर ममेरा गुरुदर्शन के लिए मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान ऑटो को टक्कर मार दी। घायलों में 1बच्चे 2 महिला की हालत गंभीर है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को तत्काल डायल 112 के जवान द्वारा पिथौरा अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों में राजेश नागवंशी पिता अमरराम नागवंशी (26), छगन नागवंशी पति राजेश नागवंशी (25), दीप्तिनागवंशी (पुत्री) (6), दिशा नागवंशीपुत्री (3), वीणा नागवंशी (75) पति सोमू, बुधयारीन नागवंशी पति अमरू, सोनू राम नागवंशी (85) शामिल है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध प्जीबंध्द कर विवेचना में ले लिया है।

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button