ट्रायल के बहाने ली बाइक और फुर्र हो गया अज्ञात वाहन चोर, जानें कैसे

ट्रायल के बहाने ली बाइक और फुर्र हो गया:
राजधानी में एक बार फिर से वाहन चोरों का
नेटवर्क जोर पकड़ता जा रहा है।
तेलीबांधा थाना इलाके मंे 12 अप्रैल
को दोपहर के बाद एक युवक
सेकेंडहैंण्ड बाइक खरीदने आया।
उसने कहा कि पहले वो
बाइक का ट्रायल लेगा,
उसके बाद वाहन खरीदेगा।
विक्रेता राजी हो गया।
उसने अज्ञात युवक के हाथ में
बाइक की चाबी थमा दी।
उधर अज्ञात वाहन चोर
पहले से ही तैयार था।
उसने पहली बार तो
बाइक को आसानी से घुमाई
उसके बाद दूसरा चक्कर लेने के
बहाने तीर की तरह
मय वाहन फरार हो गया।
घटना से घबराए विक्रेता ने
इसकी शिकायत तेलीबांध थाने
में दर्ज कराई है।
तेलीबांधा थाने की पुलिस
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज तलाश रही है।
मामले की तहकीकात जारी है।
ट्रायल के बहाने ली बाइक और फुर्र हो गया
तेलीबांधा थाने से मिली जानकारी के मुताबिक
12 अप्रैल की दोपहर का समय था।
जब एक अज्ञात व्यक्ति सेकेंडहैण्ड
दोपहिया वाहन खरीदने तेलीबांधा पहुंचा था।
उसने बाइक विक्रता को दोपहिया
दिखाने को कहा। उसको दोपहिया
दिखाया भी गया।
इसके बाद उसने कहा कि वो उस
वाहन की टेस्टराइड करेगा।
उसके बाद ही वाहन खरीदेगा।
वाहन विक्रेता राजी हो गया।
उसको वाहन की चाबी थमा दी गई।
अज्ञात वाहन चोर ने पहले तो
बाइक को एक चक्कर घुमाया।
दूसरी बार जब वह आगे बढ़ा
तो लौटने की बजाय उसने
अपनी रफ्तार बढ़ा दी।
देखते-देखते वह तीर की तरह
वाहन लेकर फुर्र हो गया।
इसके बाद वह वाहन विक्रेता घबरा गया।
तेलीबांधा थाने में लिखाई रिपोर्ट
वाहन चोरी की रिपोर्ट उसने तेलीबांधा थाने
में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की
तहकीकात कर रही है। पुलिस विभाग के
अफसर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों
के फुटेज तलाश करने में लगे हैं।
इससे जैसे ही वाहन चोरों की
शिनाख्त हो जाएगी वे तत्काल
उसको गिरफ्तार कर लेंगे।
फिलहाल खबर लिखे जाने
तक पुलिस के हाथ खाली हैं।
वह अपनी तहकीकात में
तेजी से आगे बढ़ रही है।