तांत्रिक पुलिस की रडार में, मासूम की हत्या मामले में होगी गिरफ्तारी

दुर्ग। जिला दुर्ग से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां 6 माह के दुधमुहे बालक की हत्यारन माँ ही निकली। झाड़ फूंक के नाम पर अपने जिगर के टुकड़े कर हत्या कर दी। आरोप को छिपाने मायके पक्ष ने भी की मदद की थी। तो वहीं तांत्रिक भी पुलिस की रडार में शामिल है। महिला के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर घटना की तह तक जाने में जुटी हुई है। दरअसल, विगत 4 दिन पूर्व एक 6 माह के अबोध बालक का शव ग्राम पंचायत नगपुरा के तालाब में उफला हुआ देखा गया। घटना के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था। शव की शिनाख्त गाव के ही लापता बच्चे के रूप में की गई थी। 30 मार्च के देर रात करीब 1 बजे से 6 माह का दुधमुंहा बच्चा दीपांशु यादव गायब था। बालक की माँ ने अपने परिजनों के साथ नगपुरा पुलिस चौकी पहुँच रात से गायब बच्चे की रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने तत्काल जांच के बाद अपहरण का अपराध दर्ज करते हुए पतासाजी में जुट गई थी। महिला ने अपने बयान में बताया था कि वह देर रात शौच के लिए अपनी मा के साथ गई थी वापस आने पर उसे बच्चा बिस्तर पर नही मिला बहुत ढूंढने के बाद पुलिस में रिपोर्ट लिखाई है।