विविध
दिल दहला देने वाली घटना: जलते चूल्हे की आग में गिरे दो मासूम, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह मे देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां झूला झूलते समय दो मासूम बच्चे जलते चूल्हे की आग में जा गिरे, जिससे वो बुरी तरह झुलस गए। जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार एक मासूम बच्ची का नाम पल्लवी जिसकी उम्र करीब 4 महीने की है। वहीं दूसरे का नाम प्रिंस बताया जा रहा है, जो 4 साल का है।
घटना तेजगढ़ थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस दौरान परिजन अपना घर का अन्य कार्य कर रहे थे। तभी झूला से दोनों बच्चे गिर गए और पास मे ही जल रहे चूल्हे की आग कि चपेट मे आ गए। जिसमे दोनों मासूम बुरी तरह से झुलस गए। वहीं घटना के बाद दोनों मासूम बच्चों को गंभीर हालत में देर रात जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है।