विविध

परीक्षा, साजिश और कांडः पेपर बिगड़ने पर लड़की ने गढ़ी अपहरण और छेड़खानी की स्टोरी, CCTV देख पुलिस हैरान, ऐसे खुली झूठी कहानी की पोल…

CRIME NEWS: परीक्षा बिगड़ने पर अक्सर स्टूडेंट अपने घरवालों से तरह-तरह के बहाने बताते हैं. लेकिन राजधानी में एक ऐसा मामला सामने आया जिसे जानकर होश उड़ जाएंगे. कक्षा 10वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा का पेपर खराब गया तो वह खुद के अपहरण और छेड़खानी की साजिश रच डाली. इतना ही नहीं लड़की ने पुलिस के साथ घरवालों को भी कहानी बताकर गुमराह बताने की कोशिश की. हालांकि, लड़की की साजिश की पोल CCTV कैमरे ने खोल दी.

बता दें कि, दिल्ली के भजनपुरा में 10 की छात्रा ने खुद के साथ अपहरण और छेड़छाड़ होने की कहानी अपने घरवालों को सुनाई. लड़की ने बताया कि, स्कूल से लौटते वक्त कुछ लड़कों ने उसे सूनसान जगह ले जाकर छेड़छाड़ करते हुए उसका शोषण किया. जिसके बाद माता-पिता ने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने लड़की की काउंसलिंग की. साथ ही जांच करने के लिए लड़की से लोकेशन की जानकारी मांगी.

वहीं मामले की जांच में जुटी पुलिस को लड़की के बताए लोकेशन पर एक सीसीटीवी कैमरा मिला. जिसके बाद पुलिस ने फुटेज निकाला, जिसे देख पुलिस भी हैरान रह गई. सीसीटीवी फुटेज में पुलिस ने देखा कि जिस लोकेशन का जिक्र लड़की ने किया था, वहां कोई भी घटना नहीं घटी. जिसके बाद पुलिस ने लड़की से दोबारा बात की तो उसने बताया कि, 10वीं बोर्ड की परीक्षा चल रही है. पेपर बिगड़ने के डर से पूरी कहानी गढ़ी थी.

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button