छत्तीसगढ़

पहले गर्ल्स हॉस्टल की महिला को दिया लिफ्ट, फिर घर ले जाकर अपने दोस्तों के साथ किया घिनौना काम

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जिले जबलपुर से एक शर्मनाक कर देने वाली घटना सामने आई है। गर्ल्स हॉस्टल में काम करने वाली एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने गैंगरेप का शिकार बनाया गया। पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराइ और आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी।

जानें पूरा मामला

जबलपुर में गर्ल्स हॉस्टल में काम करने वाली एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने गैंगरेप का शिकार बनाया गया। महिला आधारताल थाना क्षेत्र में स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में काम करती है। रविवार रात महिला हॉस्टल से घर जाने के लिए ऑटो का इंतज़ार कर रही थी तभी उसकी पहचान का भूपेश मिश्रा नाम का युवक उसके पास आ गया। युवक ने महिला को घर तक लिफ्ट देने के बहाने अपनी गाड़ी में बैठा लिया।

आरोपियों के तलाश में जुटी पुलिस

आरोपी उसे धोखे से अपने घर ले गया जहां उसने और उसके एक और साथी ने महिला के साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने महिला को अपने घर में बंधक बना लिया था लेकिन मौका पाकर पीड़िता उनके घर से भाग निकली। पीड़िता ने मामले की शिकायत आधारताल पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस ने गैंगरेप की धाराओं में अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button