विविध

पेड़ से गिरा नाबालिग, पेट में जा घुसी नुकीली लकड़ी

बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पेड़ से गिरने के बाद एक नुकीली लकड़ी 12 साल के लड़के के पेट से आर-पार हो गई। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने लकड़ी को निकाला। लड़के की हालत स्थिर है। जालियापानी के 13 वर्षीय बालक बकरियों के लिए पत्ती तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान डाली टूटने से वह नीचे गिर गया। जमीन पर पहले से एक नुकीली लकड़ी पड़ी थी जो उसके पेट में घुस गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे 108 एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए इंदौर के एम वाय अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसके पेट से लकड़ी निकाली। घायल की निगरानी डॉक्टरों की टीम कर रही है। हालत में सुधार बताया गया है। पानसेमल BMO डॉक्टर अरविंद किराड़े ने बताया कि लड़का बकरियों के लिए पत्ती तोड़ने पेड़ पर चढ़ा था, लेकिन डाली कमजोर होने के कारण टूट गई और वह नीचे गिर गया, जिससे नीचे पड़ी लकड़ी उसके पेट को चीरते हुए आर-पार हो गई। उसको इंदौर रेफर किया गया है।

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button