विविध

बड़ी खबर! 8वीं बोर्ड परीक्षा का संस्कृत का पेपर निरस्त, छात्रों को दोबारा देना होगी परीक्षा

भोपाल। मध्यप्रदेश का शिक्षा विभाग भी ऐसे ऐसे कारनामे करता है… कि खुद तो परेशान होता ही है… छात्रों को भी कन्फ्यूज करता है… अब देखिए 8वीं बोर्ड की संस्कृत परीक्षा का पेपर रद्द कर दिया गया है, अब छात्रों को दोबारा यह परीक्षा देनी होगी। परीक्षा पेपर लीक होने के चलते राज्य शिक्षा केंद्र ने यह फैसला लिया है। बता दें कि बीते दिन यानि 1 अप्रैल को संस्कृत विषय की परीक्षा हुई थी। अब यह पेपर कब होगा इसके लिए री एग्जाम की तारीख जल्द ही तय की जाएगी।

इसके पहले भी एक तो दिसंबर में पांचवी आठवीं की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल बनाते समय शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने महावीर जयंती के दिन ही बोर्ड परीक्षा रख ली… और ऊपर से राज्य सरकार द्वारा छुट्टी घोषित होने के बावजूद 3 अप्रैल को ही परीक्षा कराने पर अड़ा रहा… शिक्षा विभाग के इस कारनामे की शिकायत जब ऊपर तक पहुंची… तो सरकार को भी आदेश जारी कर स्पष्ट करना पड़ा… कि 3 अप्रैल को महावीर जयंती है… और इस दिन शासकीय अवकाश घोषित किया गया है… जब कहीं जाकर अधिकारियों को अकल आई… और आनन फानन में राज्य शिक्षा केन्द्र ने एक दिन पहले यानि 2 अप्रैल को परीक्षा स्थगित करने का आदेश जारी किया… अब देखना यह होगा… कि 3 अप्रैल को होने वाला गणित की परीक्षा कब तक हो पाती है।

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button