विविध

बाथरूम में नहाते समय सहेली ने बनाया अश्लील Video, सवाल पूछने पर हो गई फुर्र… फिर कर दिया ऐसा कांड

बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण में पढ़ाई करने वाले छात्रा को गिरफ्तार किया है। उस पर अपने बैच की अन्य छात्रा का नहाते समय का वीडियो बनाने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की थी। आज आरोपी लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, सेंटर ने भी लड़की को सस्पेंड कर दिया है।

पीड़िता ने तुरंत दर्ज कराई रिपोर्ट

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में लिखाया था कि वह भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) में बेंगलुरु सेंटर में रहकर स्पोर्ट्स कोचिंग में डिप्लोमा कर रही है। उसने आगे बताया था कि प्रैक्टिस के बाद वह कैंपस में मौजूद बाथरूम में नहाने के लिए गई हुई थी।

तभी उसके साथ पढ़ने वाली लड़की ने अपने मोबाइल में नहाते हुए का उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। जब पीड़िता उसने साथी छात्रा से वीडियो के बारे में बात की तो वह भाग गई थी। फिर पीड़िता तुरंत ही इस बात की जानकारी सेंटर के अधिकारियों को दे दी थी।

आरोपी छात्रा हुई गिरफ्तार

घटना सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए सेंटर के अधिकारियों से संपर्क किया था और मामले में अधिक जानकारी ली थी। इसके बाद आरोपी छात्रा को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसे सेंटर से भी सस्पेंड कर दिया गया है।

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button