विविध

शादी के महज 6 दिन बाद ससुरालियों को बेहोश कर घर से फरार हुई नई नवेली दुल्हन

Rajasthan News: शादी के महज 6 दिन बाद ही एक नई नवेली दुल्हन के घर से भागने का मामला सामने आया है। दुल्हन ने पहले अपने ससुराल वालों को बेहोश किया बाद में वह घर से भाग गई। यह मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर का है।

बेहोशी की हालत में मिले परिजनों को दूल्हें ने आनन-फानन में पड़ोसियों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया है। खोह नागोरियान थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 33 वर्षीय युवक ने शिकायत की है। पुलिस को दी गई जानकारी में उसने बताया है कि वह प्राइवेट कंपनी में काम करता है। 18 मार्च को उसकी शादी मध्य प्रदेश की 28 साल की युवती से हुई थी।

पुलिस ने बताया कि खोह नागोरियान निवासी 33 वर्षीय युवक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट संस्थान में जॉब करता है। 18 मार्च को उसकी शादी मध्य प्रदेश निवासी 28 साल की युवती से हुई थी। दोनों के परिजनों की मौजूदगी में कोर्ट में उनकी मैरिज हुई थी। जिसके बाद वह दुल्हन को अपने घर ले आए।

24 मार्च को जब वह अपने जॉब पर गया था। करीब 10.30 बजे उसे उसकी पत्नी ने बताया था कि मम्मी की तबीयत ठीक नहीं है। तब दुल्हे ने बताया कि उसकी मां को बीपी की शिकायत रहती है जो ठीक हो जाएगी। इसके कुछ घंटों बाद फिर से उसने अपनी पत्नी को तबीयत पूछने के लिए कॉल किया। मगर पत्नी ने कॉल नहीं उठाया। कई बार कॉल का आंसर न मिलने पर दोपहर 1 बजे किराएदार को कॉल कर पत्नी से बात करवाने कहा।

जब महिला किराएदार घर के अंदर पहुंची तो उसने पूरे परिवार को बेहोश पाया। फोन पर इसकी जानकारी मिलते ही दूल्हा फौरन घर पहुंचा और पड़ोसियों की मदद से पूरे परिवार को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। मगर इस दौरान घर पर पत्नी कहीं नहीं मिली और उसका फोन भी बंद आ रहा था।

परिजनों के होश आने पर उन्होंने जानकारी दी कि 11 बजे बहू ने खाना खिलाया था। उसके बाद सभी बेहोश हो गए, उसके बाद क्या हुआ उसकी जानकारी नहीं है। घर में सोना-चांदी, कैश, कीमती सामान की जांच के दौरान कुछ भी गायब नहीं था। फिलहाल पुलिस दुल्हन की तलाश कर रही है।

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button