अंबानी फैमिली के इवेंट में शामिल होने और अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ के प्रमोशन के लिए भारत आईं हैं प्रियंका चोपड़ा। प्रियंका चोपड़ा गुरुवार 6 अप्रेल को बेटी मालती के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं और वहां पूजा-
अर्चना के बाद गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। प्रियंका और मालती का वीडियो देख जहां फैन्स ने खूब प्यार बरसाया, तो वहीं यूजर्स ने वीआईपी ट्रीटमेंट और भेदभाव को लेकर सवाल खड़े कर दिेए हैं। प्रियंका और मालती का यह
वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति बप्पा के दर्शन किए और अपनी लाडली बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को भी आशीर्वाद दिलवाया। हालांकि मंदिर में
निक जोनस कहीं नजर नहीं आए। प्रियंका एक बॉलीवुड स्टार ही नहीं बल्कि अब वह हॉलीवुड स्टार भी बन चुकी है। उनके को भगवान के मंदिर में मिले VIP ट्रीटमेंट की वजह से लोग उन्हें ट्रोल कर रहें हैं।
अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस संग इंडिया आईं हैं प्रियंका चोपड़ा। यह पहली बार है जब मालती जन्म के बाद ननिहाल अपनी नानी के यहां आई हैं। इंडिया आने के बाद ने के साथ नीता मुकेश अंबानी कल्चरल
सेंटर के लॉन्च इवेंट में हिस्सा लिया और दो दिन बाद अपनी सीरीज ‘सिटाडेल’ की स्क्रीनिंग भी रखी थी।
6 अप्रैल को वह भगवान का आशीर्वाद लेने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि पंडित
मंत्रोच्चारण के बीच प्रियंका और उनकी बेटी को तिलक लगाते और सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो को देख जहां फैन्स ने प्रियंका की बेटी मालती पर प्यार उड़ेल रहें हैं। तो वहीं कुछ यूजर्स ने एक्ट्रेस को मंदिर में
वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। यूजर्स ने सवाल किया कि सिद्धिविनायक मंदिर में न तो फोटो खींचने की परमिशन है और न ही वीडियो बनाने की। तो फिर प्रियंका को इतनी ढील क्यों दी गई? वायरल वीडियो
पर यूजर्स क्या कमेंट कर रहे हैं। बेटी मालती संग सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने के बाद प्रियंका चोपड़ा बेहद खुश हैं। VIP ट्रीटमेंट पर यूजर्स ने प्रियंका को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।