कवर्धाछत्तीसगढ़स.लोहारा

चंडी मंदिर गौरमाटी में 238 ज्योति कलश प्रज्वलित

Kawardha. सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम गौरमाटी में प्राचीन काल से तीन तालाबों के मध्य विराजमान मां चंडी देवी के मंदिर में शारदीय नवरात्रि का पर्व श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया जा रहा है मंदिर समिति के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सिल्हाटी-थान खमरिया मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम गौरमाटी की दक्षिण दिशा में अद्वितीय प्राकृतिक स्थल पर स्वयं प्रकट मां चंडी देवी का मंदिर दूर-दूर के श्रद्धालुओं का आस्था का केंद्र बना हुआ है. जलमग्न तीन तालाबों के बीच मंदिर परिसर का शांत तथा शीतल वातावरण दर्शनार्थियों को सहज ही आकर्षित करता है. मंदिर में 01 घृत तथा 237 तेल ज्योति कलश दूर-दूर के श्रद्धालुओं के द्वारा प्रज्वलित कराए गए हैं. पंचमी एवं महाष्टमी पर मातारानी का विशेष श्रृंगार के साथ मंदिर परिसर में हवन-पूजन तथा नवमी तिथि को विसर्जन का कार्य संपन्न होगा.नवरात्रि के प्रथम दिवस से ही दर्शनर्थियों का मंदिर आना प्रारंभ हो गया है.

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button