विविध

4 शावकों के साथ रोड क्रॉस करती दिखाई दी बाघिन, दहशत में आए राहगीर, इधर हाईवे पर मिला तेंदुए का शव

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना (Panna) से एक रोमांचकारी वीडियो सामने आया है। जिसमें बाघिन अपने 4 शावकों के साथ रोड क्रॉस करते हुए दिख रही है। ऐसे वीडियो कम ही सामने आते हैं। बता दें कि पन्ना टाइगर रिजर्व में इन दिनों बाघों का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। इस वजह से कभी-कभी बाघ जंगल छोड़ कर हाईवे पर आ जाते हैं। टाइगर रिजर्व में 100 से अधिक बाघ है।

अनिल सक्सेना, रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन (Raisen) जिले में औबेदुल्लागंज-जबलपुर हाईवे पर शुक्रवार को तेंदुए का शव मिला। तेंदुए की मौत हाईवे पर किसी चार पहिया वाहन की टक्कर से हुई है। औबेदुल्लागंज-जबलपुर हाईवे पर बिनेका से पहले डिवाइडर पर तेंदुए के शावक का शव पड़ा मिला। उसकी उम्र डेढ़ से 2 वर्ष बताई जा रही है।

सूचना पर वनविभाग की टीम डॉक्टरों सहित मौके पर पहुंची। वन विभाग अधिकारियों का अनुमान है कि सड़क पर किसी वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हुई है। सूचना मिलने पर वन अमला पहुंचा और तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसका दाह संस्कार कर दिया गया।

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button