विविध

80 सेक्स क्लिप वायरल होने पर सैकड़ों महिलाओं ने की शिकायत, झोलाछाप डॉक्टर ने कर दिया बड़ा कांड!

कोल्हापुर। महाराष्‍ट्र के कोल्हापुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के मुरगुड में एक झोलाछाप की करतूत ने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया है। झोलाछाप डॉक्टर ने पहले तो इलाज कराने आईं महिलाओं का यौन शोषण कर वीडियो बनाया। इसमें से करीब 70 से 80 वीडियो क्लिप वायरल हुए हैं। इससे जिले में हड़कंप मच गया है और करीब 400 मह‍िलाओं ने पत्र लिखकर झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार ये सारी क्लिप आरोपी डॉक्टर ने खुद बनाई और यह सब तब वायरल हो गया जब बदमाश डॉक्टर ने अपना लैपटॉप रिपेयर के लिए दिया। आरोपी ने लैपटॉप में कई क्लिप जमा कर रखा था। ये क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं और इनमें ज्यादातर स्थानीय महिलाएं होने के कारण लोगों में आक्रोश है। साथ ही मांग की जा रही है कि पुलिस इस मामले में तुरंत कार्रवाई करे।

कोल्हापुर जिले के कागल तालुका के मुरगुड में एक फर्जी झोलाछाप पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन कर रहा था। इस विज्ञापन को देखकर आसपास इलाको से काफी लोग इलाज कराने आ रहे थे। इसी बात का लाभ उठाकर वह इलाज कराने आई महिलाओं से अश्लील हरकत करने लगा। उसने अपने मोबाइल फोन में अश्‍लील वीडियो भी बनाया था। इसमें स्थानीय महिलाओं के साथ युवतियां भी शामिल हैं।

लैपटॉप रिपेयर के लिए देने पर वायरल हुए वीडियो क्लिप

इस शख्स ने अपने लैपटॉप में अलग-अलग क्लिप रखे गए थे। इसी बीच जब लैपटॉप खराब हो गया और वह मरम्मत के लिए गया तो ये क्लिप निकलकर वायरल होने लगीं। पिछले कुछ दिनों से वह मुरगुड इलाके में कई लोगों के मोबाइल फोन और पेन ड्राइव पर घूम रही थी। लेकिन डर के मारे किसी ने शिकायत नहीं की। लेकिन शनिवार को 4 सौ से ज्यादा गुमनाम चिट्ठियां सामने आईं। यह दबी-दबी चर्चा तब सार्वजनिक हुई जब पीड़ित महिलाओं ने एक ही समय में शहर के कई लोगों को डाक से यह पत्र भेजा। अज्ञात व्यक्तियों की ओर से शहर के प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं को इन वीडियो वाले पेन ड्राइव डाक से भेजे गए हैं। साथ ही सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button