छत्तीसगढ़

CG WEATHER UPDATE : प्रदेश में गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश, कई हिस्सों में अंधड़ के साथ बिजली गिरने की आशंका…

रायपुर. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम (Weather) बदलने की संभावना है. जिसकी वजह से तपती धूप के बीच बारिश हो सकती है. मौसम विभाग (Meteorological Department) ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि एक द्रोणिका कर्नाटक से पूर्वी उत्तर प्रदेश तक स्थित है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में आज भी बारिश (rain) की संभावना है. वहीं कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. साथ ही कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और बिजली गिरने की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक, ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण हरियाणा और उससे लगे राजस्थान के ऊपर स्थित है. एक द्रोणिका हवा की अनियमित गति कर्नाटक से पूर्वी उत्तर प्रदेश तक स्थित है. प्रदेश में आज यानी 27 मार्च को एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने की संभावना है. प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button