क्राइम न्यूजछत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

छत्तीसगढ़:एक परिवार की दो लड़कियों ने प्रेमियों के साथ पकड़ाने पर लोक-लाज के भय से खा लिया कीटनाशक। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई वही दूसरे की स्थिति भी गंभीर है

जांजगीर। कीटनाशक दवाई के सेवन से एक युवती की मौत हो गई। दूसरी गंभीर है। दोनों युवतियों ने अपने प्रेमियों को घर में मिलने बुलाया था। इस दौरान मोहल्ले वालों को भनक लग गई और उन्होंने हंगामा मचा दिया। लोक- लाज के भय से दोनों लड़कियों ने जहर खा लिया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खोखरा निवासी प्रेमदास महंत अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है। वह रोजी-मजदूरी करता है। मंगलवार के शाम 7 बजे जब दोनो पति पत्नी घर में नहीं थे तब उसकी 17 वर्षीया पुत्री तुलसी महंत घर में अकेली थी। उसने अपने मामा परसदास की लड़की सकरेली निवासी 20 वर्षीया खुशबू महंत को भी अपने घर बुला लिया। इसके बाद दोनों ने अपने प्रेमियों को बुला लिया। मिली जानकारी के अनुसार जब भी उनके माता-पिता घर से बाहर जाते थे तब यह अपने प्रेमियों को बुलाकर घर में मिलती थी। मोहल्ले वालों को इसकी भनक लग गई थी।

कल जैसे ही दोनों के प्रेमी युवक अपने प्रेमिकाओं से मिलने आए थे, तब मोहल्ले वालों ने हंगामा मचा दिया। उन्होंने प्रेमी युवकों की जमकर पिटाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया। वही दोनों लड़कियों ने लोकलाज के भय से घर में रखा कीटनाशक पी लिया। लोगो ने डायल 112 को सूचना दी। जिसकी गाड़ी में दोनों को तत्काल जिला अस्पताल जांजगीर ले जाया गया। इस संबंध में कीटनाशक पीने वाली खुशबू महंत द्वारा पुलिस को दिए बयान के अनुसार उनके घर में फार्मेलीन नाम का विषैला पदार्थ रखा हुआ था, जिसे दोनों ने पी लिया।

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवती की मौत हो गई। वही दूसरे की स्थिति को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button