CRIME NEWS: शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज, आरोपी फरार

इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की आर्थिक राजधानी इंदौर (Indore) में महिला संबंधी अपराध के ग्राफ में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी कड़ी में एक महिला ने एक शख्स के खिलाफ रेप का मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र में दर्ज करवाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र का है। थाने पर पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी शख्स उसे अक्सर महालक्ष्मी नगर श्री राम पैलेस होटल में ले जाता था। आरोपी उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी भी देता था। उसके माता-पिता को मारने की धमकी भी दी जाती थी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने पिछले दिनों पेपर देने के बहाने होटल में बुलाया और मारपीट कर जबरदस्ती करने लगा इसके बाद कोई फोन आने पर वहां से उसे लेकर निकल गया।

पीड़िता ने इसके बाद अपने परिजनों को पूरी घटना बताई। जिसके बाद लसूड़िया थाने में प्रकरण दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करआरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में डीसीपी सूरज वर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर 376 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी मूलतः देवास का रहने वाला है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



