छत्तीसगढ़जगदलपुर

नाली में मिला युवक का शव,इलाके में फैली सनसनी,मृतक की नहीं हुई पहचान,जांच में जुटी पुलिस

जगदलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के घोड़ापैगा के समीप बने नाली में रविवार की सुबह एक युवक का शव मिला। शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जगदलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के घोड़ापैगा के समीप बने नाली में रविवार की सुबह एक युवक का शव मिला। जिसके बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की पहचान के बारे में जानकारी ली। लेकिन अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।बताया जा रहा है कि पथरागुड़ा भंगाराम चौक के पास स्थित घोड़ापैगा कैंप है, जहां सीआरपीएफ जवानों के साथ ही डीआरजी, जिला बल, एसटीएफ के अलावा अन्य बल वहां मौजूद रहते हैं। रविवार की सुबह घूमने निकले जवानों ने नाली में शव को देखा। जिसके बाद अपने साथियों को मामले की जानकारी दी। जवानों ने घटना के बारे में जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची। पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुट गई है। लेकिन अभी तक मृतक की कोई भी पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, शव देखे जाने की जानकारी लगते ही आसपास के लोग भी मौके पर आ पहुंचे।

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button