छत्तीसगढ़रायगढ़

पिकअप पलटने से आठ महिलाएं घायल

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिसिरिंगा के पास रविवार की रात शादी समोरह से लौटने के दौरान सवारियों से भरी पिकअप पलट गई। इस दौरान पिकअप में सवार आठ से अधिक महिलाएं घायल हो गईं।

पिकअप पलटने की घटना के बाद मौके पर घायलों में अफरा तफरी चीख-पुकार मच गई। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने डायल 112 और धरमजयगढ़ पुलिस को घटना की जानकारी दी। घायलों को निजी वाहन के जरिये धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। कुछ महिलायों को गंभीर चोट आने पर उन्हें रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में रिफर कर भर्ती कराया गया हैं

वहीं हादसे के बाद घायल महिलाओं ने यह भी बताया कि शादी समारोह में पिकअप चालक शराब के नशे में धुत था।

 

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button