छत्तीसगढ़रायपुर

होली से पहले मिलेगा किसानों धान बिक्री के बोनस का पैसा, खुशहाल होगी होली

Raipur छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के बाद अपने पैसों का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। बता दे 30 जनवरी तक धान खरीदी और बचे हुए किसानों का फसल सरकार ने अंतिम रूप से 05 फरवरी तक खरीदा।

25 लाख से अधिक किसानों को इतनी राशि होगी ट्रांसफर
सरकार से इस फैसले से लगभग 10,000 करोड़ की राशि 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश के अन्नदाता भाइयों-बहनों की मुस्कान ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल धान की खरीदी नहीं करती, बल्कि किसानों के परिश्रम का उचित मूल्य सुनिश्चित करना और उनके सम्मान की रक्षा करना अपना दायित्व मानती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस निर्णय से किसानों को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही उत्सव का उल्लास बढ़ेगा।

राज्य में इस सत्र 141 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में राज्य के 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत बीते दो वर्षों में किसानों को धान मूल्य अंतर की राशि के रूप में 25,000 करोड़ से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। होली से पहले किसानों के खाते में 10,000 करोड़ के भुगतान के साथ यह राशि बढ़कर 35,000 करोड़ से अधिक हो जाएगी।

किसानों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि किसान प्रदेश की आत्मा और अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव हैं। उनकी मेहनत और पसीने से ही राज्य की समृद्धि सुनिश्चित होती है। राज्य सरकार किसानों की खुशहाली, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के प्रति पूर्णत प्रतिबद्ध है।

किसानों को राहत, विपक्ष ने कहा बहुत से किसान नहीं बेच पाए अपना धान 
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर सियासत तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ में विपक्ष का दावा है कि कई किसान टोकन नहीं मिलने के कारण लास्ट डेट तक अपनी धान नहीं बेच पाए। विपक्ष जहां लगातार सरकार को घेर रही है वहीं, होली से पहले किसानों को एकमुश्त पैसा देने की घोषणा कर सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है।

 

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button