
रणवीरपुर. रणवीरपुर में दशहरा प्रतिवर्ष दशमी के 1 दिन बाद मनाया जाता है। यहां का दशहरा देखने दूर दराज के लोग भी भारी संख्या में पहुंचते हैं। 50 सालों से अधिक वर्षों से यहां पर हर वर्ष बड़े अच्छे सांस्कृतिक कार्यक्रम नाच का आयोजन होता आ रहा है।

दशहरे पर लगातार बारिश की मार पर फिर भी उमड़ी भारी भीड़
दशहरे के एक दिन पहले रात 01 बजे से बारिश शुरू हुई जो दशहरे तक लगातार रुक रुक कर होती रही पर इसके बावजूद आसपास से लेकर दूर दराज से लोग बड़ी उत्सुकता से दशहरा देखने पहुंचे। स्टालों में भीगते हुए खरीददारी की। चाट गुपचुप व मिठाइयों का खूब लुफ्त उठाया।
दशहरे में शामिल हुई विधायक भावना बोहरा
स्थानीय निवासी विधायक भावना बोहरा रावण दहन में रामलीला मंडली के साथ उपस्थित रहीं, मिलकर रावण दहन किया और रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुईं।
रात में चंपा निषाद का कार्यक्रम
रात्रि में छत्तीसगढ़ी फिल्मों की मशहूर गायिका चंपा निषाद के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। पूरा बीच मैदान कीचड़ में तब्दील हो चुका था बावजूद लोग जहां बैठने की जगह मिली वही पर बैठकर, खड़े होकर और गाड़ियों में बैठकर रातभर कार्यक्रम का मजा लिया।



