विविध

Jabalpur के देवताल की पहाड़ी में लगी भीषण आग: कई हरे भरे पेड़-पौधे जलकर खाक, बुरहानपुर में माफियाओं ने जंगल में लगाई आग

जबलपुर/मोसिम तड़वी, बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) से लगे देवताल की पहाड़ी (Devtal Hill) में बीती रात भीषण आग (Fire) लग गई। देखते ही देखते यह आग 1 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैल गई। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग (fire brigade) की टीम को जानकारी दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पहाड़ी होने के कारण आग बुझाने के लिए दमकल टीम को कड़ी मशक्कत करना पड़ा।

घटना गढ़ा पुलिस थाना से 200 मीटर दूर की है। जानकारी के मुताबिक, आग की चपेट में कई हरे भरे पेड़ पौधों को नुकसान पहुंचा है। अगर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो आग और फैल सकती थी। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है। बता दें कि नगर निगम (Municipal council) ने पिछले साल इसी पहाड़ी पर लाखों रुपये खर्च कर वृक्षारोपण (plantation) किया था।

माफियाओं ने लगाई आग

बुरहानपुर जिले में वन माफियाओं पर लागातार हो रही कार्रवाई से गुस्साए माफियाओं ने पानखेड़ा के जंगल में आग लगा दी। पानखेड़ा के जंगल में लगी आग की लपटे देखकर आसपास के गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस की मौजूदगी में वन विभाग ने जंगल से लगभग एक करोड़ की लकड़ी जब्त की थी।

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button