कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़बोडला

Kabirdham News:मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के एक वर्ष पूरा होने पर बोड़ला राजानवागांव कलस्टर में बिहान समूह की दीदियों द्वारा संकल्प चक्र एवं सु-शासन दिवस कार्यक्रम मनाया गया

कवर्धा, 13 दिसंबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में विकास खंड बोड़ला के राजानवागांव कलस्टर में बिहान समूह की दीदियों द्वारा संकल्प चक्र एवं सु-शासन दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और शासन की योजनाओं की प्रभावी जानकारी फैलाने के साथ ही शासन व्यवस्था के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के तहत समूह की महिलाओं ने एकजुट होकर संकल्प चक्र चलाया और सु-शासन की दिशा में अपने दायित्वों को निभाने का संकल्प लिया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के अधिकार, शासन की योजनाओं और उनके प्रभावी क्रियान्वयन के बारे में चर्चा की। कार्यक्रम में महिलाओं ने सु-शासन के महत्व को रेखांकित करते हुए यह संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सामाजिक जागरूकता फैलाएंगी और शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएंगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा एक वर्ष के दौरान समाज के हर वर्ग के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं और कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया गया है, जिससे लोगों को अनेक लाभ मिले हैं। इस आयोजन ने महिलाओं को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया और उन्हें समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस प्रकार यह कार्यक्रम विकास खंड बोड़ला में समाजिक और शासनिक दायित्वों के प्रति महिलाओं की सहभागिता को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button