
कवर्धा। इस बार गांधी जयंती के दिन ही दशहरे का त्यौहार पड़ गया और 9 दिन नवरात्र में मांस भोजन से दूरी बना रहे लोग 10 वे दिन ढाबों में टूट पड़े।
प्रशासन 02 अक्टूबर को मांस मटन के बिक्री पर रोक लगाने में रही फेल।
दशहरों सुरक्षा के लिहाज से कवर्धा के लोहारा, कवर्धा, पंडरिया व अन्य सभी जगह पुलिस की मुस्तैदी दिखाई दी पर किसी भी पुलिस वाले ने ढाबों व ठेलो में बिक रहे मांस मटन के बिक्री पर रोक नहीं लगाई और ना आपत्ति जताई। मानो इन ढाबे वालों को प्रशासन की खुली मौन स्वीकृति मिली हो।
शराब दुकान बंद होने के बाद भी खूब बिके अवैध शराब।
गांधी जयंती के अवसर पर वैसे तो शराब दुकान बंद रहे पर हर जगह अवैध शराब की बिक्री होती रही। इस तरह से कबीरधाम जिला प्रशासन ने इस 02 अक्टूबर को गांधी जी तीन बंदरों को खुद पर लागू रखा ना बुरा बोला, ना बुरा देखा और ना बुरा सुना।



