
कवर्धा। सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के आमगांव में शनिवार को खेतों में टूटकर गिरे हाइटेंशन लाइन के संपर्क में आने से सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई फसल पर दवा छिड़काव कर रहे थे, इसी दौरान वे हफ्तों से टूटी लाइन की चपेट में आ गए।
तार टूटने की शिकायत एक हफ्ते – पहले हुई थी। इसके बावजूद बिजली – कंपनी के कर्मचारियों ने इसे नहीं सुधारा और बिजली विभाग की इस बड़ी लापरवाही ने एक ही परिवार के दो सहारे छीन लिए। मृतक टीकम निर्मलकर पिता गयाराम (41 वर्ष) और उसका भाई सुरेन्द्र
निर्मलकर (37 वर्ष) ग्राम आमगांव के रहने वाले थे। दोनो भाई फसल में कीटनाशक का छिड़काव करने शनिवार की सुबह करीब 9 बजे खेत पहुंचे थे । दोनो हाइटेंशन तार टूटकर खेत में गिरा पड़ा था इससे अनभिज्ञ थे। इसी हाईटेंशन तार चपेट में आने से दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर बिजली कंपनी की स्पष्ट लापरवाही सामने आ रही है। तार टूटने की शिकायत 1 हफ्ते पहले हुई थी। विडंबना है कि
खेत में लाश देख भाग खड़े हुए कर्मचारी।
शनिवार सुबह करीब 11 बजे बिजली कर्मी लाइन सुधारने के लिए गांव पहुंचे थे। उन्होंने ही सबसे पहले दोनों भाई की लाश को देखा। इससे वे डरकर भाग गए।
देर शाम पोस्टमार्टम के बाद हुआ अंतिम संस्कार
घटनास्थल पर पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । शाम करीब साढ़े 4 बजे पोस्टमार्टम के बाद गांव में मातम व बड़े गमगीन माहौल में दोनों भाइयो के शवों अंतिम संस्कार किया गया।
पिछले साल ऐसे ही हुई थी एक किसान की मौत।
जून 2024 को समीपस्थ ग्राम दरिगवां निवासी सुखचैन पिता अर्जी पटेल की मौत भी खेत गिरे पोल और उसके तार के करेंट से हुई थी उस केस में भी विभाग को ग्रामीणों ने एक हफ्ते पहले सूचना दिया था पर विभाग की लापरवाही तब भी सामने आई थी।



