कबीरधाम विशेष

जमुनिया में जश्ने ईद मिलादुन्नबी बड़ी शानो शौकत के साथ मनाया गया

पैगम्बरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्ललाहु अलैहि वसल्लम की यौमे विलादत के मौके पर जमुनिया में आज सुबह 8:30 बजे से जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया।

जुलूस में शामिल लोग ‘नारे तकबीर, नारे रिसालत’ सरकार की आमद मरहबा का नारा की सदा बुलंद करते हुए पहुंचे।

जुलुस जामा मस्जिद से शुरू हुआ जिसमे बच्चे बूढ़े नौजवान सभी शामिल हुए।नूरानी चौक में परचम कुशाई की गई । जुलुस पूरे गांव में घूमते हुए मुस्लिम समुदाय भवन आकार समाप्त हुआ। जहां सलातो सलाम के बाद देश में शांति व अमनो शुकुन भाई चारे के लिए दुआ मांगी गयी।उसके बाद लोगों में तबर्रुक तकसीम किया गया।

बाद नमाज मगरिब व ईशा के बीच  आम लंगर का प्रोग्राम रखा गया।

 

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button