कवर्धाक्राइम न्यूजछत्तीसगढ़

होने वाला ससुर ही निकला, बेटे के होने वाली दुल्हन का हत्यारा, 25 दिनों से गायब युवती का सेप्टिक टैंक में मिली थी लाश

कबीरधाम। सहसपुर लोहारा के बांधाटोला पिछले दिनों सेप्टिक टैंक में महिला सड़ी गली लाश मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया था। 25 दिनों से कामनी निषाद बिना बताए अपने होने वाले ससुराल से गायब थी जिसके गुमशुदगी की रिपोर्ट होने वाले पति भोजराम पटेल ने थाना सहसपुर लोहारा में लिखाई थी। सेप्टिक टैंक से अचानक आने वाले अलग बदबू ने गांव वालों को परेशान कर दिया और गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब मामले की तफ्तीश शुरू की तो सेप्टिक टैंक से युवती का सडा गला लाश मिला। संदेह की सुई पहले ही युवती के होने वाले ससुराल वालों के ऊपर थी इसलिए सभी साक्ष्यों को जुटाने के बाद पुलिस ने युवक के पिता से सख्ती से सवाल किया तब ससुर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 25 दिनों पहले ससुर जहल राम पटेल ने पहले गला दबाकर तथा कीटनाशक दवा पिलाकर अपनी होने वाली बहु कामनी निषाद की बड़ी निर्ममता से हत्या कर दी। लाश को छिपाने और सबूतों को मिटाने के लिए उसने जगह चुनी सेप्टिक टैंक। उसने कामनी की लाश को सेप्टिक टैंक में डालकर ढक्कन बंद कर दिया।
लेकिन कुछ ही दिनों बाद लाश की सड़न से उठने वाली बदबू ने जहल की जालसाजी का पोल खोल दिया और गांव वालों की शिकायत पर सेप्टिक टैंक की जांच कराई गई।

भोजराम पटेल 23 वर्ष ने कामनी निषाद उम्र 20 वर्ष, निवासी चैतुखपरी थाना मोहारा जिला राजनांदगांव के साथ हैदराबाद से प्रेम प्रसंग के चलते अंतर्जातीय प्रेम विवाह करने अपने गांव लाया था। कामनी 07 नवंबर 2025 को बिना बताए कहीं चली गई थी।

पुलिस द्वारा संदेह होने पर ससुर जहल पटेल को कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें उसने स्वीकार किया कि उसका बेटा कामनी निषाद से प्रेम करता था, किंतु लड़की अन्य जाति की होने से वह इस संबंध को स्वीकार नहीं करता था। इसी द्वेष के कारण उसने कामनी निषाद की गला दबाकर एवं कीटनाशक दवा पिलाकर हत्या करने तथा शव को अपने ही घर के सेप्टिक टेंक में छुपाने की बात स्वीकार की।

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button