मोची चेतराम की दुकान पर राहुल गांधी ने सिलीं चप्पलें,उसकी कीमत लाखों में

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 26 जुलाई को मानहानि के एक मामले में सुल्तानपुर (Sultanpur) की एमपी/एमएलए अदालत (MP/MLA court) में पेश हुए थे। पेशी के बाद राहुल गांधी ने मोची चेतराम की दुकान पर जाकर चप्पलें सिलीं थी। उसे लेने के लिए लोगों की लंबी लाइन लग रही है। मोची चेतराम ने कहा,’उन्हें हर दिन कई फोन आते यहीं और लोग मुंह मांगी कीमत देने को तैयार हैं। कई लोग एक लाख का ऑफर दे चुके हैं। कई लोग झोला भर के पैसा देने को तैयार हैं। वहीं राहुल गांधी की सिलीं चप्पल को चेतराम ने बेचने से साफ मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा सिली गई चप्पल उनके लिए खास हैय़ अगर कोई करोड़ों रुपये भी देगा तो भी वो इस चप्पल को नहीं बेचेंगे। उन्होंने आगे कहा, ‘वो इस चप्पल को फ्रेम करके दुकान में रखेंगे। जब तक वो जिंदा हैं, वो इन चप्पलों को सामने रखेंगे।
इस मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने मोची चेतराम को एक खास तोहफा भी भेजा था। उन्होंने ने चेतराम की मदद के लिए जूते-चप्पल सिलने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन भेजी थी। मोची चेतराम ने खुद इस बात को भी बताया था।



