छत्तीसगढ़

रायपुर: कल बंद रहेगी मांस-मटन की दुकानें… खोलने पर होगी सख्त कार्रवाई

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में कल 4 अप्रैल को महावीर जयन्ती पर मांस – मटन की दुकानें बंद रहेगी। नगर निगम ने मांस – मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। कल किसी भी दुकान में मांस-मटन बेचते पाये जाने पर कार्यवाही की जायेगी।इसे लेकर विभाग ने कहा है कि नगर पालिक निगम रायपुर के समस्त जोन स्वास्थ्य अधिकारी, समस्त जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस- मटन के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबन्ध के आदेश का पालन करवाएंगे।

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button