मां के प्रेमी की हत्याः प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख बेटे ने उतारा मौत के घाट, मूसल से दिया वारदात को अंजाम

बुधनी(सीहोर)। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि महिला का बेटा ही है। उसने अपनी मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर अपना आपा खो दिया और प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया।
जानकारी के अनुसार बुधनी के ग्राम खण्डवाड़ में कल रात कुआर सिंह पिता रामसिंह बरेला की हत्या कर दी गई। हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने वारदात के दो घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया गया है। मृतक कुआर सिंह का ग्राम की ही एक महिला से प्रेम प्रसंग था। महिला ने जवान बेटे को यह पसंद नहीं था। कल रात 9 बजे के लगभग आरोपी सुनील ने अपनी मां को मृतक कुआर सिंह के साथ आपत्तिजनक हालत देखा तो अपना आपा खो दिया। उसने मसाला पीसने वाला मूसल से कुआर सिंह के सिर पर दे मारा जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से कहीं चला गया था। जिसे पुलिस ने दो घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया। जानकारी एसडीओपी शशांक गुर्जर ने दी।




