दो मंत्रियों के पद पर लटक रही तलवार, जल्द होने जा रहा साय सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में बड़ा फेरबदल तय माना जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट विस्तार (Cabinet Expansion) को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।
विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से पता चला है 20 जून तक चार नए विधायक मंत्री पद की शपथ (Oath Taking Ceremony) ले सकते हैं। इसके साथ ही दो मौजूदा मंत्रियों को बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है।
सूत्रों के अनुसार लता उसेंडी (Lata Usendi) और अमर अग्रवाल (Amar Agrawal) को मंत्रिपद की शपथ दिलाई जा सकती है। इसके अलावा गजेंद्र यादव (Gajendra Yadav) और पुरंदर मिश्रा (Purandar Mishra) के नाम भी संभावित मंत्रियों की सूची में शामिल हैं। पार्टी के भीतर क्षेत्रीय और जातीय संतुलन बनाए रखने के लिए इन नामों पर सहमति बनी है।
छत्तीसगढ़ में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, इन मंत्रियों का हटना पक्का, ये विधायक बनेंगे मंत्री
छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है। 20 जून को चार नए विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सूत्रों के अनुसार लता उसेंडी, अमर अग्रवाल, गजेंद्र यादव और पुरंदर मिश्रा को कैबिनेट में जगह मिल सकती है, जबकि दो मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी तय मानी जा रही है।
छत्तीसगढ़ की सियासत में बड़ा फेरबदल तय माना जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट विस्तार (Cabinet Expansion) को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।
विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से पता चला है कि 20 जून को चार नए विधायक मंत्री पद की शपथ (Oath Taking Ceremony) ले सकते हैं। इसके साथ ही दो मौजूदा मंत्रियों को बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है।
इन नेताओं को मिल सकती है मंत्रिपद की जिम्मेदारी
सूत्रों के अनुसार लता उसेंडी (Lata Usendi) और अमर अग्रवाल (Amar Agrawal) को मंत्रिपद की शपथ दिलाई जा सकती है। इसके अलावा गजेंद्र यादव (Gajendra Yadav) और पुरंदर मिश्रा (Purandar Mishra) के नाम भी संभावित मंत्रियों की सूची में शामिल हैं। पार्टी के भीतर क्षेत्रीय और जातीय संतुलन बनाए रखने के लिए इन नामों पर सहमति बनी है।
दो मंत्रियों की छुट्टी तय, नामों पर सस्पेंस बरकरार
मंत्रिमंडल में बदलाव के तहत दो मौजूदा मंत्रियों को हटाया जाना तय माना जा रहा है, हालांकि उनके नामों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि उनके कामकाज की समीक्षा और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
साय कैबिनेट में फिलहाल 11 मंत्री
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट में इस समय 11 मंत्री शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व सरगुजा संभाग (Sarguja Division) से है, जबकि रायपुर (Raipur), दुर्ग (Durg) और बस्तर (Bastar) से सिर्फ एक-एक मंत्री हैं। क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने की कोशिशों के तहत अब अन्य संभागों को मौका दिए जाने की संभावना है