विविध

अयोध्या के पुजारी ने Live Video बनाते हुए की आत्महत्या, पुलिस पर लगाया वसूली का आरोप, अखिलेश यादव ने कहा- पवित्र नगरी भ्रष्टाचार से त्रस्त

अयोध्या के नरसिंह मंदिर के पुजारी राम शंकर दास ने सोमवार को आत्महत्या कर ली. पुजारी ने आत्महत्या का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर चलाया. आत्महत्या से पहले पुजारी ने रायगंज चौकी इंचार्ज पर दो लाख रुपए मांगने के आरोप लगाए. इसको लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि ‘अयोध्या में नरसिंह मंदिर के पुजारी द्वारा चौकी इंचार्ज पर वसूली के दबाव की वजह से फेसबुक लाइव पर आकर आत्महत्या करने का दुर्भाग्यपूर्ण समाचार आया है. भाजपा के झूठे अमृतकाल में जब अयोध्या जैसी पवित्र नगरी शासन-प्रशासन के भ्रष्टाचार से त्रस्त है तो बाकी प्रदेश का क्या हाल होगा.’

बता दें कि जनवरी माह से इसी मंदिर के महंत भी लापता हैं. पुलिस अभी तक उनका पता नहीं लगा सकी है. मृतक पुजारी के खिलाफ कुछ दिन पहले एक मुकदमा दर्ज हुआ था.

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button