कवर्धापंडरिया

पंडरिया शक्कर कारखाना में अनियमितता के चलते किसानों में बढ़ रहा आक्रोश भारतीय किसान संघ में तत्वाधान में विभिन्न मांगो को लेकर किया चक्का जाम

पंडरिया शक्कर कारखाने में अनेक अनियमितताओ के चलते किसान व मजदूर बार बार आंदोलनरत रहते हैं।एक बार फिर किसानों ने अपने विभिन्न मांगो को लेकर कवर्धा – पंडरिया मार्ग पर चक्काजाम किया है और इनकी मांगे हैं

1. लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना के किसानों का लंबित 30 करोड़ गन्ना भुगतान की राशि शीघ किसानों को भुगतान किया जावे।

2. गन्ने को कृषक उन्नति योजना में शामिल किया जावे।

3. शक्कर कारखाने से खरीदी जाने वाले शक्कर का भुगतान 42.00 प्रति किलों की दर से शासन द्वारा किया जावे।

4. किसानों को सेवा सहकारी समितियो से पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराया जावे। तथा निजी दुकानदारों के द्वारा की जा रही कालाबाजारी को तत्काल रोक लगाकर कृषकों को अधिक दाम पर खाद बिक्री करने वाले दुकानदारों का लायसेंस निरस्त किया जावे।

5. धान के समर्थन मूल्य में केन्द्र सरकार के द्वारा प्रतिवर्ष जो वृद्धि की जाती है, उसे राज्य सरकार द्वारा 3100/- रू. के मूल्य के अतिरिक्त जोड़कर दिया जावे।

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button