
सहसपुर लोहारा। नगर पंचायत अध्यक्ष सहसपुर लोहारा संतोष मिश्रा के आकस्मिक निधन हो जाने के कारण सहसपुर लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष के खाली पद के लिए उपचुनाव 01 जून को संपन्न कराए गए जिसमें भाजपा प्रत्याशी सरिता संतोष मिश्रा को कुल मत -1949, कांग्रेस प्रत्याशी रोशन वैष्णव – 1187, निर्दलीय प्रत्याशी अजय यादव को – 1018, डाकेश्वर श्रीवास को – 25, गुलशन कुमार गंधर्व को – 10 और प्रत्याशी महादेव कुम्भकार को – 17 मत प्राप्त हुए वही नोटा में 31 मत पड़े। इस प्रकार से सरिता संतोष मिश्रा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 754 वोटो से विजयी हुई। इस जीत के बाद जहां जिला भाजपा में खुशी की लहर है तो दूसरे तरफ जिला कांग्रेस इसे ईवीएम का खेला बता रही है।



