कबीरधाम विशेष

नगरीय निकाय आम निर्वाचन : फोटो युक्त निर्वाचक नमावली तैयार करने के लिए रजिस्ट्रीकरण, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त

कवर्धा।16 सितम्बर 2024। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने नगर पालिका, नगर पंचायत आम निर्वाचन 2024 के लिए अर्हता तिथि एक जनवरी 2024 के आधार पर फोटो युक्त निर्वाचक नमावली निर्धारित संलग्न कार्यक्रम अनुसार तैयार करने के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अपील प्राधिकारी नियुक्त किया है।

स्थानीय निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पंडरिया को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार पंडरिया को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह नगर पंचायत पंडातराई के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पंडरिया को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार कुण्डा को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नगर पंचायत पिपरिया के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कवर्धा को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार पिपरिया को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नगर पंचायत इंदौरी के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कवर्धा को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, ना. तहसीलदार पिपरिया को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सहसपुर लोहारा को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार स. लोहारा को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और नगर पंचायत बोड़ला के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बोड़ला को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार बोडला को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर पालिका पंडरिया, नगर पंचायत पाण्डातराई, पिपरिया, इंदौरी, सहसपुर लोहारा और नगर पंचायत बोड़ला के लिए अपील अधीकारी कलेक्टर और अपर कलेक्टर कबीरधाम होंगे।

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button