छत्तीसगढ़

पीड़ित परिवार से मिलने जाएंगे मंत्री-विधायक : बिरनपुर घटना पर CM बघेल ने कहा – भाजपा का काम आग लगाना, लाश पर करते हैं राजनीति

रायपुर. बिरनपुर साम्प्रदायिक हिंसा मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, भाजपा का काम आग लगाना है और कांग्रेस इसे बुझाने का काम करती है. घटना में भाजपाइयों ने पेट्रोल डालने का काम किया. भाजपा लाश पर राजनीति करती है. सीएम ने कहा, मंत्री और विधायक पीड़ित परिवार के घर जाकर मृतक परिवार के लोगों से मुलाकात करेंगे.

आपको बता दें कि कल सीएम बघेल ने मृतक भुनेश्वर साहू के परिजनों से फोन पर चर्चा कर परिवारजनों को ढांढस भी बंधाया था. मुख्यमंत्री ने कहा था कि हम दुख के इस क्षण में आपके साथ हैं. आपके परिवार को न्याय मिलेगा, दोषियों पर कार्रवाई होगी. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने बिरनपुर की घटना में मृतक के परिवार को 10 लाख रुपए देने और एक सदस्य को शासकीय नौकरी दिए जाने की घोषणा भी की है.

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button