Gwalior में विवाहिता के साथ दुष्कर्म: जिम ट्रेनर फिरोज ने राजा बनकर की दोस्ती, राज खुलने पर महिला ने बनाई दूरी, घर जाकर चाकू की नोक पर की दरिंदगी

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म (rape with married woman) का मामला सामने आया है। जहां जिम ट्रेनर (gym trainer) ने नाम बदलकर दोस्ती की, जब राज खुला तो महिला ने बातचीत बंद कर दिया। नाराज होकर युवक महिला के घर पहुंचा और उसके बच्चों को बंधक बना लिया। चाकू की नोक पर महिला के साथ मारपीट के बाद दरिंदगी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला गोला का मंदिर (Gola ka mandir) थाना क्षेत्र का है। जहां जिम ट्रेनर फिरोज ने एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। बताया गया कि फिरोज नाम के युवक ने राजा बनकर महिला से दोस्ती की। जब उसका राज खुला तो महिला ने बातचीत करना बंद कर दिया। इससे नाराज होकर फिरोज महिला के घर पहुंचा और उसके बच्चों को बंधक बना लिया और चाकू की नोक पर मारपीट के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़ित महिला ने बजरंग दल (Bajrang Dal) के पदाधिकारियों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद बजरंग दल के पदाधिकारियों ने थाने पहुंच पीड़ित महिला की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।