यहां माता की प्रतिमा से बह रहे आंसू, मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़,

(दमोह)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के लुहारी गांव में स्थित प्राचीन अंजनी माता मंदिर में माता की प्रतिमा से आंसू बह रहा है। इसकी खबर आसपास के लोगों को जैसे ही लगी, वहां भीड़ जमा हो गई। लोग पूजा-पाठ के साथ भजन किर्तन शुरू कर दिया। प्रतिमा से आंसू बहने का वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, दमोह जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर हटा ब्लॉक के ग्राम लोहारी में अंजनी माता का मंदिर है। यहां विराजमान मां की प्रतिमा की आंखों से आंसू बह रहे हैं। माता अंजनी की आंखों से बहते हुए आंसुओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वहां श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। एक महिला यहां भाव खेलते भी नजर आई, जो माता का आदेश बताकर मंदिर के आसपास की जमीन से कब्जा छोड़ने की बात कहते नजर आई।
लोगों ने कही ये बात
लोगों का कहना है कि जमीन पर कब्जे को लेकर माता दुःखी हैं। इसीलिए रोने लगी। हालांकि इस संबंध में कोई भी श्रद्धालु कैमरे के सामने बोलने को तैयार नहीं हुआ। जमीन पर किसने कब्जा किया है। ये भी जानकारी सामने नहीं आई है। बरहाहाल मामला जो भी लेकिन प्रतिमा से आंसू निकलने की घटना ने सब को हैरान कर दिया है।