कवर्धाछत्तीसगढ़

धर्मनगरी फिर एक बार शर्मशार, छात्रा का अपहरण कर तीन दरिंदों ने किया दुष्कर्म

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर भीड़ का गुस्सा फूटा

छत्तीसगढ़ लाईव24 न्यूज, कवर्धा मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात ने धर्मनगरी और पूरे जिले को शर्मशार कर दिया है। कवर्धा महिंद्रा शोरूम के पास छात्रा को अकेली पाकर तीन अज्ञात आरोपित उसे उठाकर सुनसान जगह पर ले गए और तीनों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद छात्रा को बस स्टैंड के पास छोड़कर फरार हो गए।

पीड़ित छात्रा ने मामले की शिकायत महिला थाने में दर्ज कराई। मेडिकल परीक्षण के लिए जब छात्रा को जिला अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में महिला संगठन, समाजिक जन और कांग्रेस कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे। आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही घटना की निंदा करते हुए जमकर हंगामा किया। भीड़ इतनी आक्रोशित थी कि मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी की गाड़ी को घेर लिया और अस्पताल का मुख्य गेट भी बंद कर दिया। पुलिस पर आरोपितों को बचाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

जिला अस्पताल में भीड़ ने घेर ली पुलिस

इस मामले में आरोपितों की तत्काल गिरफ्मारी की मांग को लेकर महिला संगठन, सामाजिक संगठन सहित कांग्रेसी नेताओं ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों का आरोप है कि पुलिस आरोपितों को बचाने का प्रयास कर रही है। मेडिकल परीक्षण के लिए पीड़ित छात्रा को जब जिला अस्पताल लाया गया तो वारदात से आक्रोशित लोग मौके पर पहुंचे और एडिशनल एसपी की गाड़ी को घेर लिया। उन्होंने तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। अस्पताल का मुख्य गेट भी बंद कर दिया। इस घटना के बाद जिले में दहशत और आक्रोश का माहौल है। महिला सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। कई सामाजिक संगठनों ने भी पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

वही इस मामले पर जिला एसपी धर्मेंद्र सिंह का कहना है की यह एक गंभीर अपराध है। पीड़िता की सुरक्षा और न्याय हमारी प्राथमिकता है। आरोपितों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। सभी सबूत जुटाए जा रहे हैं और बहुत जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button