छत्तीसगढ़रायपुर

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार बजट को बताया झुनझुना 

मोदी सरकार 3.O का पहला बजट केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitaraman) ने मंगलवार, 23 जुलाई को पेश किया. सीतारमण के एक घंटे 40 मिनट के भाषण में युवा, किसान, सोलर एनर्जी, रोजगार, स्किल डेवलपमेंट, टैक्स सम्बंधित बाते कही गई. बजट में 44 बार टैक्स, 23 बार एमएसएमई, 13-13 बार जमीन-खेती, तो 9-9 बार ग्रामीण और किसान का जिक्र किया गया. लेकिन, छत्तीसगढ़ का एक बार भी जिक्र नहीं किया गया. सीधे तौर से छत्तीसगढ़ का जिक्र नहीं हुआ, लेकिन महिलाओं, किसान और आदिवासी  वर्ग से जुड़ी योजनाओं का छत्तीसगढ़ को लाभ मिलेगा

 पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट को बताया झुनझुना 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल साईट एक्स पर बजट को लेकर लिखा, ‘मोदी को अपनी सरकार बचानी है, इसलिए बिहार और आंध्र प्रदेश का बजट में जिक्र है. दोनों राज्यों के लिए खजाना खोल दिया गया, बाकि दूसरे राज्य के साथ छत्तीसगढ़ को झुनझुना पकड़ा दिया गया है.’

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button