छत्तीसगढ़

CG: बीच सड़क पर 2 लोगों की निर्मम हत्या; सनकी शख्स ने डंडे से ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

बेमेतरा। जिले में 2 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि बचेड़ी निवासी सुरेश ध्रुव और विनोद यादव शुक्रवार देर रात कहीं से आ रहे थे, तभी रास्ते में बद्री यादव नामक शख्स ने दोनों को रोका और उनके साथ गालीगलौज व झगड़ा करने लगा। थोड़ी देर बाद बद्री ने अपने पास रखे डंडे से दोनों युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसके कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद आसपास के लोगों ने किसी तरह आरोपी शख्स से दोनों युवकों को छुड़ाया और साजा थाना पुलिस को तत्काल सूचना दी। इसके साथ ही आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। मगर जांच के बाद डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल साजा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button