छत्तीसगढ़

CG News:70 लाख महिलाओं को मिलेगा तीजा का उपहार,CM साय 2 सितंबर को जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 7वीं किश्त

बता दें कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1000 रुपए देने की घोषणा की थी। वहीं सरकार बनने के बाद विष्णु देव साय सरकार ने करीब 70 लाख महिलाओं को 10 मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी की थी। और अब इस योजना की 7वीं किस्त जारी होने वाली है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 2 सितंबर को महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त जारी करेंगे। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होने वाले तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार के मौके पर 70 लाख महतारी-बहनों को तीजा पर्व के उपहार देंगे।मुख्यमंत्री साय इस योजना के तहत माता-बहनों के खाते में एक-एक हजार रुपए की राशि जारी करेंगे।

महतारी वंदन योजना की राशि को लेकर महिलाएं काफी खुश है। यह योजना छत्तीसगढ़ राज्य की महिलाओं के उत्थान के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि मिल रही हैं। जो कि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जा रही है।ताकि महिलाएं अपनी बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा कर सके।

 

 

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button