विविध

दूसरे युवक के साथ ऐसा काम कर रही थी प्रेमिका, प्रेमी ने रंगे हाथ दबोचा, फिर कर दिया ये कांड

औसानगंज। boyfriend killed girlfriend उत्तर प्रदेश से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सिरफिरे युवक ने अपनी ही प्रेमिका की हत्या कर मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने दुपट्टे से गला घोटकर हत्या कर दी है। जिसके बाद युवती के पिता ने थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला वाराणसी के औसानगंज (जैतपुरा) क्षेत्र की गोपाल बाग कॉलोनी का है। दरअसल, यहां एक युवक ने शनिवार को अपनी प्रेमिका को किसी युवक के साथ देख लिया था। जिसके बाद आरोपी युवक गुस्से में आकर प्रेमिका को गला घोटकर हत्या कर दिया।

गोपाल बाग कालोनी में ज्ञानचंद सोनकर के मकान उनका पावरलूम भी है। दारानगर के शेषमन बाजार का रिजवान पावरलूम में मजदूरी करता था। पास के डिगिया मोहल्ले में सोनम (20 वर्ष) परिवार के साथ किराये पर रहती थी। वह मां के साथ गोपाल बाग कॉलोनी के घरों में झाड़ू-पोछा का काम करती थी। पुलिस के अनुसार रिजवान और सोनम में प्रेम संबंध था। रिजवान को शक था कि प्रेमिका का किसी अन्य से भी संबंध है।

बीते दिनों उसने सोनम को एक युवक के साथ देख लिया था। इसे लेकर दोनों में विवाद भी हुआ था। शनिवार सुबह आठ बजे सोनम मां सुनीता के साथ कॉलोनी के प्रदीप केसरी के यहां काम करने निकली। इस बीच सोनम ज्ञानचंद के पावरलूम में रिजवान के साथ चली गई। इस दौरान विवाद के बाद रिजवान ने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद हाथ-पैर बांधकर शव पावरलूम के अहाते ही में सीवर के चौंबर में छिपा दिया। पुलिस ने शव चौंबर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button