कवर्धापंडरिया

पंडरिया में 250 सीटर नालंदा परिसर का निर्माण विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगी : भावना बोहरा

नालंदा परिसर केवल एक भवन नहीं बल्कि पंडरिया विधानसभा के युवाओं के सपनों का केंद्र बनेगा : भावना बोहरा

विधायक भावना बोहरा के प्रयासों को मिली सफलता, पंडरिया में 4.41 करोड़ रु. की लागत से बनेगा अत्याधुनिक 250 सीटर नालंदा परिसर

पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों, विशेषकर ग्रामीण अंचलों के युवाओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं सुविधा के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया नगर में 250 सीटर नालंदा परिसर लाइब्रेरी की स्थापना हेतु ₹4 करोड़ 41 लाख 49 हजार की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। यह परिसर विद्यार्थियों को आधुनिक अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण प्रदान करेगा। 250 सीटर नालंदा परिसर लाइब्रेरी के निर्माण से पंडरिया क्षेत्र के विद्यार्थियों खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को आधुनिक पुस्तकालय, डिजिटल अध्ययन संसाधन, वाई-फाई, समाचार-पत्र, एवं शांत वातावरण में अध्ययन जैसी सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी, जिससे उन्हें अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

पंडरिया नगर में नालंदा परिसर की स्थापना हेतु प्रशासकीय स्वीकृति मिलने पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा को सशक्त बनाने और युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नालंदा परिसर की स्थापना पंडरिया क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक ऐतिहासिक पहल सिद्ध होगी। यह केवल एक पुस्तकालय नहीं, बल्कि क्षेत्र के हजारों युवाओं के सपनों को नई उड़ान देगा, उन्हें अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ने का अवसर देगा और पंडरिया विधानसभा अंतर्गत हमारे ग्रामीण परिवेश में रहने वाले बच्चों के लिए शैक्षणिक सुविधाओं का प्रमुख केंद्र बनेगा। यह परिसर विकसित पंडरिया,शिक्षित पंडरिया के लक्ष्य को नई गति देगा। पंडरिया विधानसभा का बड़ा हिस्सा ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जहां अनेक प्रतिभाशाली विद्यार्थी संसाधनों के अभाव में उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। नालंदा परिसर के निर्माण से ऐसे विद्यार्थियों को अब अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण अध्ययन की सुविधाएं प्राप्त होंगी।

उन्होंने बताया कि पंडरिया विधानसभा के युवाओं और बेटियों की उचित शिक्षा एवं संसाधन उपलब्ध हो सके इसके लिए हम भी निरन्तर प्रयास कर रहें हैं। विधानसभा की बेटियां जो आवागमन सुविधा की कमी के कारण वे उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती थीं, उनकी इस पीड़ा को देखते हुए हमने पंडरिया विधानसभा में महाविद्यालय में पढ़ने वाली बेटियों को घर से महाविद्यालय आने-जाने हेतु 8 निःशुल्क बस सेवा का संचालन कर रहें हैं, जिसमे वनांचल क्षेत्र कुई-कुकदुर व कुंडा में आगामी सत्र से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इस बस सेवा के माध्यम से आज 1000 से अधिक बेटियां लाभान्वित हुईं और उच्च शिक्षा प्राप्त करके अपने सपनों को पूरा कर रहीं हैं। जो बच्चे आर्थिक कारणों से अन्य शहर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में असमर्थ थे उनके लिए हमने लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग की शुरुआत की जहाँ लगभग 250 बच्चों को CGPSC, NEET एवं IIT-JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग दी जा रही है ताकि वे आगे चलकर शासकीय सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य व प्रदर्शन कर हमारे क्षेत्र, प्रदेश का नाम देश में रोशन करें। आज प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद से निरन्तर शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, सड़क,बिजली,पानी जैसे विकास कार्य तेजी से हो रहें हैं। इससे हमारा पंडरिया अब अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर एक आदर्श विधानसभा के रूप में विकसित हो रहा है जहाँ जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है और उनकी सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है। महाविद्यालय भवनों का निर्माण, शासकीय स्कूलों में मुलभुत सुविधाओं का विस्तार, भवन व खेल परिसर, शिक्षा के स्तर में सुधार, विद्यालय भवन व अतिरिक्त कक्ष निर्माण के कार्य निरन्तर प्रगति पर हैं।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि इस परिसर में विद्यार्थियों के लिए समृद्ध पुस्तकालय, आधुनिक अध्ययन कक्ष, शांत एवं अनुशासित अध्ययन वातावरण, डिजिटल शिक्षण संसाधन तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होगी। इससे युवाओं को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे तथा उन्हें बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को धरातल पर उतारने के लिए शिक्षा और युवा सशक्तिकरण सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं। नालंदा परिसर का निर्माण पंडरिया विधानसभा के विद्यार्थियों को ज्ञान, कौशल और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। यह परियोजना केवल एक भवन निर्माण नहीं है, बल्कि क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम बनेगा। इससे ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण अध्ययन वातावरण उपलब्ध होगा और वे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, रोजगारोन्मुखी अवसरों तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button