04 आत्मसर्पित नक्सलियों को 26 लाख रूपए स्वीकृत ईनाम के अनुरूप घोषित ईनाम राशि आहरण की अनुमति

कवर्धा, 24 मार्च 2023। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने आत्मसमर्पित नक्सलियों को स्वीकृत ईनाम के अनुरूप घोषित ईनाम राशि आहरण की अनुमति प्रदान की है। उन्होंने 4 आत्मसर्पित नक्सलियों को 26 लाख रूपए स्वीकृत ईनाम के अनुरूप घोषित ईनाम राशि आहरण की अनुमति दी है।
कलेक्टर ने भोरमदेव एरिया कमेटी के सचिव दिवाकर उर्फ लेबरू कोर्राम 28 वर्ष साकिन इंदापाल थाना मर्दापाल, जिला कोण्डागांव को 8 लाख रूपए, भोरमदेव एरिया कमेटी के सदस्य देवे उर्फ लक्ष्मी रऊवा 25 वर्ष साकिन जब्बगट्टा, थाना चिंतागुफा, जिला सुकमा को 5 लाख रूपए, डीव्हीसीएम/बोड़ला एरिया कमेटी कमांडर करन उर्फ सुद्धु हेमला 30 वर्ष निवासी ग्राम काकेकोरमा थाना गंगरलूर, जिला बीजापुर को 8 लाख रूपए और बोड़ला एरिया कमेटी सदस्य अनिता ताती 22 वर्ष साकिन पालनार, थाना गंगालूर जिला बीजापुर को 5 लाख रूपए स्वीकृत ईनाम के अनुरूप घोषित ईनाम राशि आहरण की अनुमति दी है।