छत्तीसगढ़

रायपुर: शेयर मार्केट में मुनाफा कमाने का झांसा देकर बैंक मैनेजर से लाखों रूपये की ठगी… अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। शेयर मार्केट में मुनाफा कमाने का झांसा देकर लाखों रूपये की ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक ने बैंक मैनेजर को शेयर मार्केट में निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर 10 लाख 50 हजार रूपए की ठगी की घटनए को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी अक्षय दोडू मोरे को मुम्बई से गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मोवा निवासी प्रार्थी रविश जॉन हारूण ने थाना पण्डरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि एच.डी.एफ.सी बैंक में बैंक मैनेजर के पद पर कार्यरत है। अक्षय दोडू मोरे नामक व्यक्ति ने 2021 में प्रार्थी रविश से फोन पर संपर्क कर बताया कि वह शेयर मार्केट में निवेश कर अपने सभी ग्राहकों को मुनाफा कमा कर देता है। प्रार्थी ने अक्षय दोडू मोरे पर विश्वास करते हुए अपने तथा रिश्तोदारों से कुल 10 लाख 50 हजार रूपये को अलग-अलग किश्तों में अक्षय दोडू मोरे द्वारा बताये गये बैंक खाते में जमा कराया गया।

https://googleads.g.doubleclick.net/pagead/ads?client=ca-pub-4871702557037601&output=html&h=312&adk=3807893940&adf=3318573824&pi=t.aa~a.590237761~i.5~rp.4&w=375&lmt=1679724787&num_ads=1&rafmt=1&armr=3&sem=mc&pwprc=4446840644&ad_type=text_image&format=375×312&url=https%3A%2F%2Fensnews.in%2F21666%2F&host=ca-host-pub-2644536267352236&fwr=1&pra=3&rh=288&rw=345&rpe=1&resp_fmts=3&sfro=1&wgl=1&fa=27&dt=1679724787124&bpp=2&bdt=2968&idt=2&shv=r20230322&mjsv=m202303210101&ptt=9&saldr=aa&abxe=1&cookie=ID%3D9a47c00766b456b6-2277782ffcdb00d5%3AT%3D1678870197%3ART%3D1678870197%3AS%3DALNI_MZq42Qif9OXRI6EO-paKqAxBT_J_w&gpic=UID%3D00000bd9af945197%3AT%3D1678870197%3ART%3D1679724564%3AS%3DALNI_Mbx4Xwwu9A2VUcH1RAEHJHxmbYenA&prev_fmts=0x0%2C375x312&nras=3&correlator=4275598999248&frm=20&pv=1&ga_vid=1324317119.1678870197&ga_sid=1679724786&ga_hid=1199058079&ga_fc=1&u_tz=330&u_his=1&u_h=812&u_w=375&u_ah=812&u_aw=375&u_cd=32&u_sd=3&adx=0&ady=2069&biw=375&bih=634&scr_x=0&scr_y=587&eid=44759842%2C44777877%2C44759876%2C44759927%2C31073107%2C31073263&oid=2&pvsid=2942129467413346&tmod=543297442&nvt=1&fc=1408&brdim=0%2C0%2C0%2C0%2C375%2C0%2C375%2C812%2C375%2C716&vis=1&rsz=%7C%7Cs%7C&abl=NS&fu=128&bc=31&ifi=3&uci=a!3&btvi=1&fsb=1&xpc=IlgC29qK8a&p=https%3A//ensnews.in&dtd=6

इस संबंध में प्रार्थी और अक्षय दोडू मोरे के मध्य 3 से 4 माह बाद 50 प्रतिशत लाभ में लौटाने के दस्तावेज बनवाये गये थे, लेकिन कुछ समय बाद अक्षय दोडू मोरे ने प्रार्थी को उसके पैसे वादानुसार नही लौटाए। प्रार्थी ने अक्षय दोडू मोरे से फोन पर संपर्क किया तो उसका नंबर बंद बताया। इसके बाद प्रार्थी रविश जॉन हारूण ने अक्षय दोडू मोरे के घर जाकर रकम लौटाने के लिए कहा। अक्षय दोडू मोरे ने 2 से 3 महीने में रकम लौटाने की बात कही। अभी तक प्रार्थी को उसके रकम न लौटाकर शेयर मार्केट में निवेश कर लाभ कमाने का झांसा देकर 10,50,000 रूपये की ठगी की गई। आरोपी अरूण दोडू मोरे के विरूद्ध थाना पण्डरी में धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को आरोपी अक्षय दोडू मोरे की उपस्थित मुम्बई महाराष्ट्र में पाई गई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा महाराष्ट्र मुम्बई रवाना होकर आरोपी की लगातार पतासाजी करते हुए प्रकरण में आरोपी अक्षय दोडू मोरे को मुम्बई से गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार आरोपी – अक्षय दोडू मोरे पिता स्व. दोडू केशव मोरे उम्र 35 साल निवासी श्री स्वामी तवशरणमं सी.एच.एस. रूम नंबर ए-104 प्लाट नं. 22 डी सेक्टर 08 ऐरोली नवी मुम्बई थाना रबाले जिला ठाणे।

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button