विविध

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी बने पिता, बहन रोहिणी ने ट्वीट कर ऐसे दी बधाई…

नई दिल्ली। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी राजश्री यादव ने बच्ची को जन्म दिया है. इस बात की जानकारी स्वयं तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर दी है. उन्होंने लिखा कि ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है.

तेजस्वी यादव के पिता बनने पर उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर खुशी जताई. उन्होंने लिखा कि बनकर नन्हीं सी परी मेरे घर मेहमान आई है, खुशियों की संग सौगात लाई है दादा-दादी बनने की खुशी में मम्मी-पापा के चेहरे पे जो मुस्कान लाई है. वहीं दूसरी ट्वीट में लिखा कि आज किलकारी गूंजी है मेरे घर-आंगन में खुशियों का ऐसा तोहफा दिया है ईश्वर ने.

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button